[ad_1]
Monsoon effects : वक्त से पहले मॉनसून ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी आज 150 अंक से ज्यादा उछलकर 25000 के पार चला गया है। RIL, L&T, M&M और ICICI बैंक ने बाजार में जोश भर दिया है। बैंक निफ्टी में भी बढ़त कायम है। अच्छे मॉनसून की उम्मीद में ऑटो शेयरों में रफ्तार देखने को मिली है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। हीरो मोटो, बजाज ऑटो और TVS मोटर्स करीब दो फीसदी चढ़े हैं। साथ ही IT, FMCG और डिफेंस शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। हालांकि वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी करीब 5 फीसदी ऊपर है। देश में मॉनसून ने वक्त से पहले दस्तक दे दी है। इसका जश्न आज बाजार में बनाया जा रहा है। मॉनसून के जल्दी आने से कहीं खुशी तो कहीं गम भी है।
ऑटो शेयरों में तेजी
मॉनसून के समय से पहले आगमन से ऑटो और फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, सीमेंट, एसी और फ्रिज शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। अच्छे मॉनसून के चलते डिमांड बढ़ने की उम्मीद में ऑटो शेयर दौड़े हैं। बाजार जानकारों को लगता है कि 2-व्हीलर, 4-व्हीलर और एंट्री लेवल कारों की मांग बढ़ेगी। ट्रैक्टर डिमांड में भी उछाल संभव है। बजाज ऑटो, हीरो मोटो, एम एंड एम, टाटा मोटर्स और आयशर मोटर्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।
फर्टिलाइजर शेयर में रफ्तार
जल्दी बारिश से फर्टिलाइजर डिमांड में उछाल संभव है। इसके चलते फर्टिलाइजर शेयर में रफ्तार देखने को मिली है। पहले मॉनसून आने से फसलों की बुआई जल्दी हो सकती है। इसके चलते बीज और फर्टिलाइजर डिमांड में बढ़त हो सकती है। इसके चलते आज जीएनएफसी, बीएएसएफ, दीपक फर्टिलाइजर, बेयर्स कॉर्प और रैलिस में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
सीमेंट शेयर की पकड़ पड़ी धीमी
जल्दी बारिश होने से कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी घटेगी। इंफ्रा,रियल एस्टेट में कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी में कमी आएगी। इसका सीधा असर सीमेंट डिमांड और वॉल्यूम पर होगा। डालमिया भारत, रैमको सीमेंट, इंडिया सीमेंट,जेके लक्ष्मी और श्री सीमेंट पर दबाव देखने को मिल रहा है।
ठंड़े पड़े AC और फ्रिज बनाने वाली कंपनियों के शेयर
जल्दी बारिश शुरू होने से देश में गर्मी कम पड़ेगी। इसका कंज्यूमर ड्यूरेबल की डिमांड पर निगेटिव असर होगा। इसके चलते आज AC और फ्रिज बनाने वाली कंपनियों के शेयर ठंड़े पड़े हैं। वोल्टास, ब्लू स्टार, सिम्फनी, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट और हैवेल्स के स्टॉक में आउटलुक देखने को मिल रही है।
[ad_2]
Source link