[ad_1]
स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रिकार्ड्स का दिन बेंगलुरु और विराट कोहली के नाम रहा। RCB ने IPL का तीसरा और अपना हाईएस्ट रन चेज किया। विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने बेंगलुरु से अपने 9 हजार रन भी पूरे किए। ऋषभ पंत लखनऊ से सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर बने।
IPL के 70वें मैच में लखनऊ ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बनाए। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। जवाब में बेंगलुरु ने 228 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।
फैक्ट्स
- लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालों की सूची में मिचेल मार्श सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 7 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। उनके बाद 2022 में केएल राहुल का प्रदर्शन रहा, जिन्होंने 6 बार अर्धशतक या उससे अधिक का स्कोर बनाया था। 2025 के ही सीजन में ऐडन मार्करम ने भी 5 बार 50+ स्कोर बनाए।
- IPL इतिहास में 600+ रन एक सीजन में सबसे ज्यादा बार बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 5 बार हासिल की है, 2013, 2016, 2023, 2024 और 2025 में। उनके बाद केएल राहुल हैं, जिन्होंने 4 बार (2018, 2020, 2021, 2022) में 600+ रन बनाए हैं। क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा 3-3 बार किया है।
- IPL इतिहास में सफल रन चेज के दौरान नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बनाने वालों की सूची में जितेश शर्मा का नाम अब सबसे ऊपर है। उन्होंने कल 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए । उनके बाद इस सूची में एमएस धोनी का 2018 में आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में बनाया गया नाबाद 70 रन (34 गेंदों में) आता है।

कप्तान जितेश शर्मा ने 19वें ओवर में आयुष बडोनी की चौथी बॉल छक्का लगाकर बेंगलुरु को जीत दिलाई और कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया।
- जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच हुई नाबाद 107 रन की साझेदारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए किसी रन चेज में 5वें विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इस रिकॉर्ड ने 2016 के क्वालिफायर-1 में एबी डिविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला के बीच गुजरात लायंस के खिलाफ हुई 91 रनों की नाबाद साझेदारी को पीछे छोड़ा
- IPL के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा अवे (बाहर) जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अब RCB के नाम हो गया है। उन्होंने इस सीजन में अपने सभी 7 में से 7 अवे मैच जीते।इससे पहले दो टीमें, कोलकाता नाइट राइडर्स (2012) और मुंबई इंडियंस (2012) 8 में से 7 अवे मैच जीत चुकी हैं।
अब रिकार्ड्स…
1. RCB ने IPL का तीसरा और अपना हाईएस्ट रन चेज किया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। इकाना स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ RCB ने मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। अब टीम 29 मई को पंजाब किंग्स के साथ क्वालिफयर-1 खेलेगी। बेंगलुरु ने IPL में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया है। इससे पहले 2010 पंजाब किंग्स के खिलाफ 204 रन का टारगेट हासिल किया था।

2. कोहली ने RCB के लिए 9 हजार रन पूरे किए
टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए अपने 9 हजार रन पूरे किए। उनके अब तक 9023 रन हो गए हैं। कोहली ने कल 5वें ओवर में आवेश खान के ओवर की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर यह अचीवमेंट हासिल किया।
दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 6060 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस हैं, जिन्होंने हैम्पशायर के लिए 5934 रन बनाए हैं। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो दिग्गज खिलाड़ी आते हैं, सुरेश रैना, जिन्होंने 5528 रन बनाए और एमएस धोनी, जिनके नाम CSK के लिए 5314 रन दर्ज हैं।

3. कोहली IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बैटर
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 266 मैचों में 63 अर्धशतक लगाए हैं। उनके ठीक पीछे हैं डेविड वॉर्नर, जिन्होंने 184 मैचों में 62 बार पचास या उससे अधिक रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिनके नाम 222 मैचों में 51 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 270 मैचों में 46 फिफ्टी लगाई हैं।

4. ऋषभ की लखनऊ के लिए फास्टेस्ट सेंचुरी
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने RCB के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। उनके बाद केएल राहुल का नंबर आता है, जिन्होंने 2022 में ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 56 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। इतनी ही गेंदों में मार्कस स्टोयनिस ने भी 2024 में चेन्नई के मैदान पर शतक बनाया था।
मिचेल मार्श ने भी 2025 में अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 56 गेंदों में ही शतक जड़ा। वहीं, क्विंटन डी कॉक ने 2022 में डी वाई पाटिल स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 59 गेंदों में सेंचुरी बनाई।

5. मार्श लखनऊ के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर
मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने अब तक 627 रन बनाए हैं। उनके बाद केएल राहुल का नाम आता है, जिन्होंने 2022 में 616 रन बनाए थे। 2025 में ही निकोलस पूरन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 524 रन बनाए।

6. पंत-मार्श ने लखनऊ के लिए सेकेंड हाईएस्ट पार्टनरशिप की
ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सेकेंड हाईएस्ट पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 152 रन जोड़े। LSG के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के नाम है। इस जोड़ी ने 2022 में मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 210 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

[ad_2]
Source link