Update

IMD Weather Update; Rajasthan Mumbai Delhi | Kerala Monsoon Rainfall | केरल में तेज बारिश में 4 की मौत,राहत शिविर खुले: 13 राज्यों में पहुंचा मानसू; मुंबई में 16 साल में सबसे पहले एंट्री ली

[ad_1]

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 12 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। सोमवार को मुंबई में दिनभर तेज बारिश हुई। मानसून यहां 16 दिन पहले पहुंचा। जिसने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ली मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया। इसके कारण एक्वा लाइन प्रभावित रही।MMRC ने वर्ली के लिए सर्विस बंद की।

मुंबई के कई इलाकों जैसे अंधेरी, भांडुप, पवई में सड़कों पर पानी भर गया। घंटों पर जाम रहा। इसके अलावा लोकल ट्रेन और फ्लाइट भी प्रभावित हुईं। कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई और ठाणे में सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया गया।

केरल में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। राज्य में 4 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी है। इसके अलावा 29 घर ढह गए, 868 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। लैंडस्लाइड प्रभावित जिलों वायनाड में 5 और इडुक्की-कोझिकोड में एक-एक राहत शिविर खोले गए हैं।

राज्य के 11 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। इन जिलों में पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में आज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की अलर्ट है। 27-28 मई को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में सोमवार को तेज गर्मी भी रही और बारिश भी हुई। 6 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। 4 जिलों में दोपहर का तापमान 40°C के पार रहा। 20 से अधिक जिलों में रात में बारिश होने का अलर्ट रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र से मौसम की 3 तस्वीरें…

राज्यों के मौसम का हाल…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *