Update

Earthquake tremors felt in Myanmar late night, 4.0 magnitude recorded | वर्ल्ड अपडेट्स: म्यांमार में भूकम्प के झटके महसूस हुए, 4.0 तीव्रता दर्ज; मार्च में 3500 से ज्यादा लोग मारे गए थे

[ad_1]

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

म्यांमार में शुक्रवार-शनिवार की रात 12:28 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि यह भूकम्प जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे आया था। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले म्यांमार में मार्च में 7.7 और 6.4 तीव्रता के भूकम्प आए थे। इसमें 3500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद 19 मई को म्यांमार में फिर भूकम्प आया। तब इसकी तीव्रता 3.9 तीव्रता दर्ज की गई थी। भूकम्प का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई पर था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

जर्मनी के हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, लगभग 12 लोग घायल; महिला गिरफ्तार

जर्मनी के हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को एक महिला ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं और छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 39 साल है। हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि महिला ने अकेले ही घटना तो अंजाम दिया है।​​​​

रेलवे ऑपरेटर डॉयचे बान ने बताया कि इस हमले के बाद स्टेशन पर चार ट्रैक बंद कर दिए गए। कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को देरी से चलाया गया या उनका रूट डायवर्ट किया गया था।। हैम्बर्ग में रेलवे स्टेशन और किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चाकू या दूसरा कोई हथियार लेकर जाना बैन है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *