Update

Landslide occurred due to breaking of glacier in Alps mountain in Switzerland | स्विट्जरलैंड में आल्प्स पर्वत का ग्लेशियर टूटने से लैंडस्लाइड हुआ: ब्लैटन गांव का 90% हिस्सा बर्फ में दबा, 300 लोगों को निकाला

[ad_1]

स्विटजरलैंड8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्विट्जरलैंड में बुधवार को स्विस आल्प्स पर्वत का एक ग्लेशियर के टूटने से भयानक लैंडस्लाइड हुआ। ग्लेशियर से बर्फ, कीचड़ और चट्टानों का सैलाब उठा, जिससे लोत्सचेंटल घाटी के पास मौजूद एक पूरा गांव नदी में बह गया।

रॉयटर्स के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में जियोलॉजिस्ट ने चेतावनी दी थी कि ग्लेशियर का 15 लाख क्यूबिक मीटर हिस्सा टूट सकता है, जिसके बाद इलाके से 300 लोगों और जानवरों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

एक लोकल अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गांव का लगभग 90% हिस्सा बर्फ में दबकर तबाह हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंडस्लाइड के बाद 64 साल का व्यक्ति लापता है। उसकी तलाश के लिए थर्मल कैमरों वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहे हैं।

स्विट्जरलैंड में ग्लेशियर के टूटने की 3 ड्रोन फुटेज देखें…

मेयर- हमारा गांव खो गया, हम इसे फिर से बनाएंगे

ड्रोन फुटेज में पूरा गांव कीचड़ और मलबे में दबा नजर आ रहा है। वहीं, लोन्जा नदी भी मलबे से भर गई, जिससे पानी के बहाव रुकने और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया।

इलाके के मेयर मथियास बेलवाल्ड ने कहा- हमारा गांव खो गया है। गांव मलबे के नीचे है। हम इसे फिर से बनाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि ग्लेशियर के ऊपर की चट्टान का हिस्सा टूटने से लाखों घन मीटर मलबा नीचे घाटी में आ गिरा, जिसमें बर्फ भी शामिल थी।

जलवायु परिवर्तन से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा

स्विट्जरलैंड में हाल के वर्षों में कई लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं, जो मुख्य रूप से आल्प्स क्षेत्र में ग्लेशियरों के पिघलने, पर्माफ्रॉस्ट के टूटने, और भारी बारिश के कारण हुई हैं।​​​​​​​

  • जलवायु परिवर्तन: तेजी से बढ़ते पॉल्यूशन के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं। स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर 50% से अधिक पिघल चुके हैं।
  • भारी बारिश: मानसूनी या चरम मौसम की घटनाएं मिट्टी को ढीला करती हैं, जिससे मिट्टी कटती जाती है।
  • भूकम्प: स्विस आल्प्स में छोटे भूकम्प भी भूस्खलन को ट्रिगर कर सकते हैं।
  • मानवीय गतिविधियां: सड़क निर्माण और खनन जैसी गतिविधियां ढलानों को कमजोर करती हैं, और लैंडस्लाइड को बढ़ावा देती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *