Update

IMD Weather Update; Rajasthan Mumbai Delhi | Kerala Monsoon Rainfall | 13 राज्यों में मानसूनी बारिश जारी, श्रीनगर में ओले गिरे: केरल में 600 घर क्षतिग्रस्त, ओडिशा के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

[ad_1]

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में मानसून की एंट्री का बुधवार को पाचवां दिन है। देश के 13 राज्यों में मानसून की बारिश जारी है। 24 मई से ही केरल के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। वायनाड, इडुक्की जैसे लैंडस्लाइड सेंसिटिव इलाकों में राहत शिविर खोले गए हैं।

कई जिलों के निचले इलाकों के घरों में पानी भरा हुआ है। लोगों को वोट के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है। राज्य में 607 घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें से 21 पूरी तरह ढह गए। राज्य में कई नदियां उफान हैं। 27-30 मई तक राज्य में गरज, बिजली और 40-50 KMPH की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इसके अलावा ओले भी गिरे। ओडिशा में मानसून आज एंट्री कर सकता है। सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है। आज पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। 5 जिलों गतसिंहपुर, पुरी, कटक, कोरापुट और रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने का कहा गया है।

मंगलवार को गुजरात के कई हिस्सों में बारिश हुई। इसके कारण तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जिलों में आज और कल तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें भरूच,सूरत, भावनगर जिले शामिल हैं। मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में औसतन 106% बारिश हो सकती है, यानी 39 से 40 इंच।

MP में मानसून 8-10 दिन पहले दस्तक दे सकता है। राज्य में मानसून आने की सामान्य तारीख 10 जून तक होती है। मानसून की रफ्तार अभी ठीक है। यही रफ्तार रहती है तो मध्यप्रदेश में मानसून 4 से 7 जून तक आ सकता है। इससे पहले अप्रैल में मानसूनी सीजन में 38 से 39 इंच बारिश होने की उम्मीद जताई गई थी।

देश में इस मानसून सीजन औसत 106% बारिश की संभावना

देश में इस बार मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा ये 106% रह सकती है। पिछले महीने इसे 105% बताया गया था। वहीं, जून महीने में भी बारिश सामान्य से ज्यादा होगी।

मौसम विभाग (IMD) ने 27 मई को बताया, ‘देश में जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जो 108% हो सकती है। यानी इस दौरान 87 सेमी से ज्यादा बारिश का अनुमान है। इसे लॉन्ग पीरियड एवरेज यानी LPA कहा जाता है।

एमपी, महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश, बिहार-झारखंड में कम बारिश होने का अनुमान

  • मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आस-पास के क्षेत्रों में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।
  • मध्य और दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य, जबकि पूर्वोत्तर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
  • मानसून के कोर जोन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इनमें अधिकांश बारिश साउथ वेस्ट मानसून के दौरान होती है और यह रीजन खेती के लिए मानसूनी बारिश पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। पूरी खबर पढ़ें…

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

राज्यों के मौसम की हाल…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *