Update

4 killed in massive landslide in China, 17 people still trapped in debris | वर्ल्ड अपडेट्स: यूक्रेन बॉर्डर के पास बफर जोन बनाएगा रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने ऐलान किया

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रूस ने अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए यूक्रेन के साथ बॉर्डर पर एक सिक्योरिटी बफर जोन बनाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान इस बात की घोषणा की।

पुतिन ने कहा- हमने अपनी बॉर्डर पर एक जरूरी सिक्योरिटी बफर जोन बनाने को मंजूरी दी है। हमारी सेना इस काम को पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बफर जोन कहां बनाया जाएगा।यह पहली बार नहीं है जब रूसी राष्ट्रपति ने बफर जोन बनाने की बात की है।

पिछले साल, पुतिन ने यूक्रेन के साथ अपनी सीमा पर 150 किलोमीटर चौड़ा एक बफर जोन स्थापित करने की बात की थी, जिसे उन्होंने सैनिटरी जोन कहा था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

ब्रिटेन ने मॉरीशस को चागोस द्वीप सौंपने पर समझौता किया, 200 साल से कब्जा था

ब्रिटेन ने मॉरीशस को चागोस द्वीप सौंपने के लिए गुरुवार को एक समझौते पर साइन किए। इससे ब्रिटेन हिंद महासागर में स्थित विवादित चागोस द्वीप समूह की संप्रुभता मॉरीशस को सौंप देगा।

समझौते के तहत इस द्वीपसमूह के सबसे बड़ा द्वीप डिएगो गार्सिया को ब्रिटेन अगले 99 सालों के पट्टे पर रखेगा। इसके बदले में ब्रिटेन मॉरीशस को हर साल औसतन 101 मिलियन पाउंड (करीब 136 मिलियन अमेरिकी डॉलर) देगा।

डिएगो गार्सिया पर अमेरिका का एक रणनीतिक नौसैनिक और बमवर्षक अड्डा स्थित है। चागोस द्वीप 1814 से ब्रिटिश नियंत्रण में है। 1965 में, मॉरीशस को स्वतंत्रता देने से तीन साल पहले ब्रिटेन ने इन द्वीपों को मॉरीशस से अलग कर दिया था।

चीन में भूस्खलन से 4 की मौत, 17 लोग अब भी मलबे में फंसे

चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुइझोउ प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में गुरुवार को हुए भीषण भूस्खलनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। यह जानकारी चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी।

जानकारी के मुताबिक चांगशी टाउनशिप में दो शव बरामद किए गए, जबकि पास के किंगयांग गांव में दो और शव मिले। किंगयांग में हुए भूस्खलन ने आठ परिवारों के 19 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूस्खलन के बाद गुओवा टाउनशिप के अधिकांश हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इलाके में पूरी रात लगातार तेज बारिश होती रही, जिससे भूस्खलन की स्थिति और गंभीर हो गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *